भाजपा के लोग नफरत और हिंसा फैला रहे हैं : राहुल

0
fastlive news

धनबाद : कांग्रेस ने देश के प्रत्येक वर्ग के साथ पूर्व से ही न्याय करते आ रही है। इसी कडी को मजबूती देने के लिए कांग्रेस झारखंड के आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए आगे बढ़ी है। उक्त बातें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को धनबाद में अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम के दौरान बैंक मोड़ बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जनता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होनें अपने संबोधन में कहा कि पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा की थी। इस बार भारत जोड़ो के साथ न्याययात्रा का नाम भी जोड़ दिया गया है। उन्होनें भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता के बीच नफरत व हिंसा फैला रहे हैं। आगे कहा कि भाजपा देश के दो-तीन अरबपतियों के लिए ही काम कर रही है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भविष्य में केंद्र सरकार झारखंड के सभी स्टील कारखानों को भी बेच देने की योजना बना रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदीजी तो युवाओं का भविष्य ही खराब कर दिया। नोटबंदी तथा जीएसटी लागू करके देश की आर्थिक व्यवस्था तथा नौजवानो का भविष्य ही खराब कर दिया। उन्होनें कहा कि पीएसयू हिन्दुस्तान की जनता की प्रापर्टी है। जो मोदीजी इसे भी अपने पूंजीपति मित्रों को पकड़ा देंगे।

कांग्रेस हमेशा आदिवासी के हितों का ख्याल रखी है

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड आदिवासियों के लिए बना है । कांग्रेस शुरु से ही आदिवासियों के हितों का ख्याल रखती आ रही है। आदिवासियोंके हितों के लिए कांग्रेस ने पेसा वो आदिवासी हक का कानून लाया। जिससे आज तक आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रही। उन्होनें आगे कहा आदिवासियों के साथ खड़े हैं और आदिवासियों को न्याय दिलाएंगे। इसके बाद राहुल गांधी केंदुआ, पुटकी, कपुरिया, महुदा, मोहुदा मोड़ इन जगहों पर रोड शो करते हुए बोकारो रवाना हुए। इस मौके पर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, एआईीसीसी मेंबर मदन महतो, विजय कुमार सिंह, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, सहित बाघमारा विधनसभा के अधिकांश नेता मौजूद थे।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन