
नई दिल्ली : राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे पूर्व प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह को विदाई देते हुए सराहना की गई। देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सराहना की। पीएम मोदी ने सराहना
करते हुए कहा कि विशेष रूप से आज मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी का स्मरण करना चाहूंगा। पीएम ने कहा कि मनमोहन जी 6 बार इस सदन में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में रहकर बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं। उन्होनें कहा कि मनमोहन जी अपने कार्यकाल में इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है। इसलिए डॉ मनमोहन सिंह जी हमेशा याद रखे जायेंगे।