
नई दिल्ली : करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को पिछ्ले कुछ दिनों से आईपीएल आरंभ होने के तारीखों की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार है। अभी तक किस तारीख से आईपीएल आरंभ होगा यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इतना कहा जा रहा है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में होने की सम्भावना हैं। लेकिन इस आईपीएल खेल के तारीख की घोषणा लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होने की तारीख पर टिका हुआ है । वैसे आईपीएल प्रबंधन की ओर से केंद्र सरकार से परामर्श किया जा रहा है । कहा जा रहा है कि आम चुनाव की घोषणा होने के बाद आईपीएल के तारीखों का चयन किया जाएगा । इस संदर्भ में आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल में पुष्टि करते हुए कहा है कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है केंद्र सरकार से परामर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि आई पी एल के लिए लोकसभा चुनाव की तारीखों के इंतजार किया जा रहा है । उनहोने कहा कि आम चुनाव के तारीखों को देखते हुए हम आईपीएल लीग का शेड्यूल तारीखों को बनाना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के तारीख की घोषणा के बाद आईपीएल की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इतना माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में आई पी एल आरंभ होने की सम्भावना है।