
दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दूसरे दिन भी जारी रहेगी। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के भारत मंडप में होने वाली है। सू़त्रों का कहना है कि होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पार्टी की प्रचार समिति और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुन सकते है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय कार्य समूह की बैठकों को संबोधित कर भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से भाजपा के वरीय नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।