
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के वोटिंग के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। यह आखिरी दिन देश के कई दिग्गज नेता अपनी उम्मीदवारी को लेकर अपना परचा दाखिल करेंगे। मालूम रहे कि दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीट पर नामांकन का आज आखिरी दिन है। जिसका मतदान 26 अप्रैल को होना है। मालूम हो कि प्रथम चरण के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की गई थी। वहीं अब दूसरे चरण की मतदान के नामांकन का आज अंतिम दिन है । मालूम रहे कि देश में 2024 का लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच करीब सात चरणों में संपन्न होना है। जिसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से सभी तरह की तैयारी की गई है।