
दिल्ली ; कांग्रेस में प्रवक्ता और अन्य पदों से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के चर्चित प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आज ही भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी नेता विनोद तावड़े ने गौरव वल्लभ को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं इस्तीफा देने के पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर सारी भावनाएं व्यक्त कर दिया है । एवं अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए खड़गे को सारी बातें बता दी हैं । इसके आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल देश के कांग्रेस पार्टी दिशा विहिन हो गई हैं। चुनाव के दौरान कांग्रेस दिशा विहिन होकर काम कर रही है । जो चुनाव में उनके साथ रहना उनके लिए कोई उचित नहीं बनता है । उन्होनें इन्हीं कुछ कारण से कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने की बात कही है।