ट्रस्ट ने 4 दिन वीआईपी पास पर लगाई रोक

0
fastlive news

लखनऊ : यूपी के अयोध्या में राम नवमी महापर्व को देखते हुए
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक आदेश जारी किया है। आदेेश के तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दरबार में 15 से 18 अप्रैल तक वी आई पी के लिए राम लला के दर्शन पर रोक लगाई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपना आदेश जारी करते हुए साफ तौर पर कहा है कि आज से 4 दिनों तक वी आई पी के दर्शन के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं रहेगी। वहीं ट्रस्ट ने कहा है कि 15 से 18 अप्रैल के बीच तक का जिन लोगों ने वी आई पी पास बनवाया है उनका पास निष्क्रिय माना जायगा। मालूम रहे कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news