
लखनऊ : वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा पूजा कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया । इसके बाद पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में भी आशीर्वाद लिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में इंडिया गठबंधन के अजय राय वाराणसी सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं । मालूम रहे कि यहां मतदान लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण एक जून को मतदान होना है ।पीएम मोदी के नामांकन के दौरान मुख्य रूप से राजनाथ सिंह, अमित शाह एवं देश के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।