अग्निवीर को लेकर जे डी यू प्रवक्ता की बातों से भाजपा को हो सकती है टेंशन

0
fastlive news

दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद ही एन डी ए में शामिल जे डी यू ने भी अपनी बात जगजाहिर कर भाजपा को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इस संदर्भ में जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि अग्निवीर योजना की समीक्षा करने की मांग जदयू की पार्टी लाइन है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अग्निवीर योजना में नए नीतिगत फैसले से मानसिक परेशानी हुई है। इस तरह अग्निवीर योजना को लेकर जदयू ने अपनी बात रखकर भाजपा को फिलहाल सोचने के लिए पूरी तरह से मजबूर जरूर कर दिया है। लेकिन आने वाले दिनों में इसका निराकरण कैसे निकलता है यह तो भविष्य में पता चलेगा । इस तरह यदि देखा जाए तो पिछले दिनों लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद फिलहाल मोदी सरकार का गठन भी नहीं हुआ है और जदयू की ओर से भाजपा को परेशानी में डालकर उसकी टेंशन को बढ़ा दी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news