
नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। यह द्विपक्षीय वार्ता दोनों देशों के रिश्ते में मजबूती को लेकर हुई। वार्ता के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश आने का न्योता दिए। न्योता देने के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने पीएम मोदी को दो टूक शब्दों में इतना कहा कि आपके बांग्लादेश आने से दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों में और मजबूती आएगी। इसके बाद पीएम शेख हसीना ने मोदी को अपने देश के विकसित होने पर इतना कहा कि बंगलादेश आइए और देश के विकास को देखिए। जो उसने अपने कार्यकाल में बांग्लादेश को विकसित देश बनाने के लिए कितना कार्य किए हैं।