
दिल्ली : गुरुग्राम दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आग बुझाने की मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई । दिल्ली से सटे गुरुग्राम के इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग से दो व्यक्ति के मौत हो गई है। वहीं इस घटना में कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। जिनमें से कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है । जिससे यह कहा जा रहा है कि इस घटना में मरने वालों की आंकड़ा में बढ़ोतरी भी हो सकती है ।घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आग बुझाने वाले मशीन बनाने वाले फैक्ट्री में देर शाम भीषण आग लगी । इस आग लगी की सूचना अग्निशमन अधिकारी को दी गई। इस संदर्भ में अधिकारी रमेश कुमार ने अपने सफाई देते हुए कहा कि गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आग बुझाने वाली मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना उन्हें काफी घंटे के बाद दी गई ।उन्होंने कहा कि सूचना मिलने की कुछ समय बाद वहां दमकल की 24 गाड़ी पहुंचाई गई । जो काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया।