
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के ताकतवर देश रूस और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के लिए आज रवाना हो गए है। प्रधानमंत्री मोदी 3 साल बाद भारत रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस दौरा पर गए हैं। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच व्यापार समेत कई मुख्य मुद्दों पर बातचीत होंगे। जो दोनों देशों के संबंध को और मजबूती मिलेगी। बताया जाता है कि पीएम मोदी रूस में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने के बाद वहीं से ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करेंगे । जो यह दौरा भी दोनों देशों के बीच काफी अहम माना जा रहा है।