
धनबाद । आपने इस खबर का हेडलाइन बिल्कुल सही पढ़ा। आपके घर व कमरे के दीवार में टंगी घड़ी आपकी किस्मत चमका सकती है किस्मत डूबा भी सकती है। पंडित बच्चन जी ने वास्तुशास्त्र के मुताबिक जानकारी दी है कि कमरे में घड़ी हमेशा पूर्व व उत्तर की दिशा के दीवार में लटकाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी। घर के सदस्यों का विचार व ऊर्जा सकारात्मक होगा। जिससे आप सरलता से अपने कार्य निपटा सकेंगे। घर का वातावरण शांत व खुशहाल बना रहेगा। अच्छी सोच के साथ अच्छे कार्य करेंगें। सफलता की ओर आप आगें बढ़ेंगे। वही कमरे में गलत दिशा में घड़ी लटकाने से घर नकारात्मक ऊर्जा का फैलेगी। जिससे घर का माहौल व आप तनावपूर्ण रहेंगे। इसलिए घर के कमरे में सही दिशा में घड़ी को लटकाएं। जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त कर अपनी किस्मत बदल सकते है।
नोट: ये पंडित जी के वास्तु से संबंधित विचार है, आप विशेषज्ञ की सलाह व स्व विवेक पर कार्य करें।