भूली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 35 लोगों ने किया रक्तदान

0
fastlive news

धनबाद । भूली में रविवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समिति श्यामनगर भूली धनबाद के बैनर तले इस वर्ष दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्य हमारे महान नेता सुभाष चन्द्र बोस के देश के ऊपर समर्पण को देखते हुए किया जाता है। इसमें रक्त संग्रह करने के लिए शाहिद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय को बुलाया गया। दिए गए समयानुसार अपने पूरी टीम का साथ रक्त संग्रह करने के लिए टीम पहुँच गई। रक्तदान शिविर में सुबह से ही युवावर्ग एवं महिलाओं ने बड़ चड़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए । इसमें कई रक्तदाता एवं रक्तदात्रीयो ने अपना पहला रक्तदान किया और आगे भी इस महान कार्य को करने की इच्छा जताई। पहली बार रक्तदान कर रहे युवा वर्ग ने बातया की हमारे एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती है। क्यंकि एक यूनिट से हमे ब्लड के साथ साथ प्लाज्मा और प्लेटिलेट्स भी मिलता है जो कि काफी आवश्यक होती है। क्योंकि कुछ दिनों से हमलोग सोसल मीडिया में भी देख रहे थे कि धनबाद के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी होने लगी है। हमारा रक्त किसी के काम आए इससे बड़ा कोई काम ही नही हो सकती । रक्तदाताओं के हौसले को देखते हुए नीलकमल खवास जी ने कहाँ की हमेसा यूँही रक्तदान के छेत्र में रहिए इससे बड़ा कोई काम नही।

भूली में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग

नेताजी सुभाषचंद्र बोस समिति श्याम नगर भूली इस नेक कार्य को वर्ष 2017 से निरंतर करते आ रही है । यह एक ऐसा महान और नेक कार्य है जिसमे जाती और मजहब नही देखी जाती । क्योंकि लहू का कोई रंग बदल नही सकता। इस रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आगे रक्तदान जारी है*।सभी रक्तदाता एवं रक्तदात्रीयो को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
रक्तदान महादान कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस समिति के संयोजक श्री रकेशकान्ति विस्वास के साथ साथ दिलवाग सिंह, राजू साव, प्रदीप बाउरी, सोनू दास, रवि शेखर, शुभम, रिंकल,गोपाल बनर्जी, रमेश यादव,दयानंद साव, संदीप साव,गोपाल दे, अमन कुमार,वेद प्रसकाश सिंह,मो० सैफ अली,अनुपम गुप्ता,अभय कुमार,मो० ज़ैद अंसारी,कुंदन कुमार,सुमन रजक और विश्वजीत मुखर्जी ने बड़ चड़कर अपना योगदान दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन