
बाघमारा । स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बाघमारा में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायंस क्लब कतरास की अध्यक्ष डॉ मधुबाला, विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल संरक्षण यूनिट धनबाद की साधना कुमारी मौजूद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरधारी लाल खंडेलवाल ने अतिथियों का परिचय करवाया। वही अतिथियों का सम्मान तुली मुखर्जी, संचिता लाहिडी, सुनैना पांडेय प्रीति कुमारी, विभा कुमारी ने क्रमशः शाल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ और श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित बाघमारा के नव निर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो का अभिनंदन और सम्मान शाल, पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट देकर किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग और आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी माताओं और अभिभावकों से यह आग्रह किया कि वे अपने बच्र्चा को अधिक से अधिक समय देकर उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें ताकि वे देश के योग्य नागरिक बन सके। इसके पूर्व विधायक ने बच्चों के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंच संचालन सुजीत कुमार राय और हुमैरा बानो ने किया। प्रधानाचार्य लखन प्रसाद महतो ने अभिभाविकाओं द्वारा किए गए प्रश्नों एवं शंकाओं का निराकरण किया। संचिता लाहिडी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
