
नई दिल्ली : किकेट खेल जगत में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आज एक और कामयाबी मिली है। आईसीसी अंडर 19 के महिला टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशिया की टीम को 10 विकेट से हरा दिया है। आज के मैच में मलेशिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी किया। जिसमे मलेशिया की टीम ने 14.3 ओवर में ऑल आउट होकर मात्र 31 रन ही बना पाई। वहीं भारतीय गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने मलेशिया टीम के पांच विकेट लेकर उनके टीम को कम के स्कोर में ही खड़ा कर दिया। जो बाद में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने महज 2.5 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करते हुए मलेशिया की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। इस तरह भारतीय महिला किकेट अंडर 19 टीम ने मलेशिया की टीम को आसानी से हरा दिया।