
बाघमारा । बाघमारा के हर्षवर्धन रवानी ने जेईई मेंस 2025 की परीक्षा में 98.68 परसेंटाइल स्कोर कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने दसवीं सरस्वती शिशु मंदिर बाघमारा से और प्लस टू डीपीएस बोकारो से पास किया। उनके पिता गणेश रवानी बाल विकास परियोजना कार्यालय बाघमारा में पदस्थापित हैं। माता भारती देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं।