
बाघमारा । बाघमारा बाइट्स द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण व शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता सत्यजीत सोनू ने डॉ प्रोफेसर मिली चौरसिया को सम्मानित किया। सत्यजीत ने बताया कि इनके मेहनत और संघर्ष से समाज में शैक्षणिक माहौल को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। वर्तमान में ये कतरास कॉलेज में कार्यरत है। स्वास्थ्य सेवा में सम्मान पाने वाली महिला एएनएम संजू देवी डुमरा दक्षिण पंचायत की बहू है जो बाघमारा सीएससी के नावागढ़ में सराहनीय कार्य कर रहीं है। बताते चलें कि विगत दिन भी बाघमारा प्रखंड के जिन महिलाओं के प्रयासों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन सबका सम्मान बाघमारा बाइट्स द्वारा किया गया था। जिसमें धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष, बाघमारा प्रखंड प्रमुख समेत विभिन्न पंचायत की महिला मुखिया, शिक्षिका, नर्स, बीसीसीएल महिला कर्मी, गृहणी, महिला बैंक कर्मी शामिल थे।