
नई दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा में पारित हो गया। मालूम हो कि यह वक्फ (संशोधन) विधेयक विपक्ष के संशोधनों को खारिज कर इस नए वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को पारित किया गया है। बुधवार रात को लोकसभा में चर्चा के बाद विपक्ष के संशोधनों को खारिज गया है। कहा जा रहा है कि इस नये वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का मुख्य उदेश्य देश के विभिन्न जगहों में स्थित विरासत वाले स्थलों की सुरक्षा व सामाजिक कल्याण की बढ़ावा देने के लिए एवं देश की विभिन्न प्रांतों में स्थित वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन सुव्यवस्थित करने को है। यह नए वक्फ ( सशोधन) विधेयक बुधवार को लोकसभा में बारह घंटे से अधिक समय तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा हुई। जो देर रात तक चला। इसके बाद यह विधेयक पारित किया गया। इस विधेयक के पारित होने के दौरान विधेयक के पक्ष में 288 लोकसभा सदस्यों ने अपना मतदान किया। वहीं 232 सदस्यों ने इस विधेयक के विरोध में अपना मतदान किया।