कोयलांचल के जननेताओं ने स्व बच्चा सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0
fastlive news

धनबाद। जनता मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री, झारखंड सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री तथा हिंद मजदूर सभा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय बच्चा सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रघुकुल आवास में मंगलवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में कोयलांचल के विभिन्न जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री, और ट्रेड यूनियनों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता, समर्थक और विभिन्न खनिक संगठनों से जुड़े मजदूरों ने भी स्व. बच्चा सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर बीसीसीएल ब्लॉक 2 क्षेत्र के संघ के शाखा अध्यक्ष ज्ञानी जेल सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने स्व. बच्चा सिंह के श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्ष, राजनीतिक योगदान और मजदूर आंदोलन में उनके निर्णायक नेतृत्व की सराहना की।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन