अवैध खनन में मजदूरों की मौत पर आजसू नेता ने जताई नाराज़गी, 24 घंटे में रेस्क्यू शुरू करने की चेतावनी

0
fastlive news

बाघमारा। केसरगढ़ जमुनिया नदी के समीप बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र के सी पैच में अवैध खनन स्थल पर 22 जुलाई की रात अवैध कोयला खनन के दौरान हुई दुर्घटना में दर्जनों मजदूरों के मलबे में दबने की घटना को लेकर आजसू पार्टी के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष राकेश गयाली ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। सूचना मिलते ही गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा सत्र छोड़कर मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य तेज करने की मांग की थी। लेकिन प्रशासन और बीसीसीएल द्वारा कार्रवाई में लगातार देरी की गई।
उन्होंने बताया कि सांसद द्वारा बाघमारा थाना में धरना देने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, परंतु अब तक सिर्फ खानापूर्ति होती रही। रेस्क्यू में हो रही देरी से नाराज सांसद ने संबंधित विभागों को पत्र भी लिखा और एनडीआरएफ टीम को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु निजी मद से धनराशि खर्च करने का भी प्रस्ताव दिया, किंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
राकेश गयाली ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर पुनः रेस्क्यू अभियान प्रारंभ नहीं किया गया और दबे मजदूरों के शवों को बाहर नहीं निकाला गया, तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसकी पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन