राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर आगमन, एम्स में नवदीक्षित डॉक्टरों को किया सम्मानित

0
fastlive news

देवघर। झारखंड की पावन धरती देवघर ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन देवघर एयरपोर्ट पर हुआ। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति सीधे देवघर एम्स पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पहले दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर एम्स के 48 नवदीक्षित डॉक्टरों को दीक्षा दी गई और तीन मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति के करकमलों से स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि, “देश का भविष्य इन युवा डॉक्टरों के हाथों में है। चिकित्सा सेवा एक तपस्या है और इसकी शुरुआत आज से ये डॉक्टर करेंगे।”
समारोह के दौरान राज्यपाल, मंत्रीगण, एम्स के निदेशक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक राष्ट्रपति एम्स में रहेंगी, विश्राम एवं भोजन के बाद राष्ट्रपति शाम 5:25 बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचीं, जहाँ से वह 5:55 बजे राजभवन के लिए रवाना होगी। 1 अगस्त को राष्ट्रपति धनबाद के दौरे पर जाएंगी, जहाँ वह अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन