
धनबाद। धनबाद बार संघ चुनाव को लेकर अधिवक्ता जय शंकर (जय सिंह) ने गुरुवार को गवर्निंग काउंसिल सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान वे अपने वरिष्ठ गुरुओं और युवा अधिवक्ता मंच के साथियों के साथ चुनाव पदाधिकारी के समक्ष पहुँचे। उनके नामांकन प्रस्तावक अधिवक्ता श्री गुंजन कुमार एवं मोहम्मद शदीक खान बने।
नामांकन के पश्चात जय शंकर ने कोर्ट परिसर में भ्रमण कर अधिवक्ताओं से भेंट की और अपने समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद वे बार परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करेंगे।

नामांकन कार्यक्रम में धनबाद बार संघ के कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से अधिवक्ता धर्मेंद्र वर्णवाल, श्याम गुप्ता, शंकर चौधरी, अरुण महतो, अभिमन्यु मिश्रा, चितरंजन सिंह, एकांत गोस्वामी, राजीव श्रीवास्तव, संजय मुर्मू, रूपेश पासवान, अभिषेक मंडल, सत्यजीत सेनगुप्ता, सुजीत महतो, श्रुति कुमारी, मीनारीमा उरांव, राखी प्रसाद, विनीता पांडेय, जुलीयाना होरो, संजीव मंडल, मकबूल आलम, जितेन्द्र वर्णवाल, रमीत भंडारी, निर्मल महतो, सतीश कुमार, रवि सिन्हा, नीतेश कुमार, सोमनाथ चटर्जी, आयुष श्रीवास्तव, सिद्धांत कुमार एवं अर्चीत आनंद समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।