बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

0
fastlive news

धनबाद : धनबाद जिले के बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा मोड़ आया है। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार को देश के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। इस फैसले के साथ ही संजीव सिंह लगभग आठ साल बाद जेल से बाहर आएंगे। वह 2017 से इस हत्याकांड के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे। संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। उनके अधिवक्ता मो. जावेद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही जमानत की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
ज्ञात हो कि 22 मार्च 2017 की रात लगभग आठ बजे स्टील गेट के पास एक सनसनीखेज घटना में कांग्रेस नेता एवं झरिया के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह, उनके अंगरक्षक और दो अन्य सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना तब हुई जब नीरज सिंह किसी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आवास रघुकुल लौट रहे थे। हमलावरों ने पास से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस वारदात ने धनबाद की राजनीति और अपराध जगत को झकझोर कर रख दिया था।
नीरज सिंह की हत्या के बाद झरिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। हालांकि, 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की रागिनी सिंह ने पूर्णिमा को हराकर यह सीट अपने नाम की।
इस मामले में संजीव सिंह सहित कई अन्य आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे थे। लंबी सुनवाई और कई अपीलों के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने संजीव सिंह को जमानत देने का निर्णय लिया है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि संजीव सिंह के जेल से बाहर आने के बाद झरिया की सियासत में नए समीकरण बनने की संभावना है।
सूत्रों का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद संजीव सिंह अपने पुराने राजनीतिक नेटवर्क को सक्रिय करने की कोशिश करेंगे, वहीं नीरज सिंह समर्थक इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला धनबाद की राजनीति का फिर से केंद्र बिंदु बन सकता है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन