नगर निगम चुनाव को ले अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक

0
fastlive news

धनबाद : नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को महापौर के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य चुनाव से पूर्व आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियों की प्रगति का आकलन तथा संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश जारी किए। अपर समाहर्ता ने कहा कि नगर निगम चुनाव एक संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता सूची से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा तक हर चरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीकी सुदृढ़ता आवश्यक है। अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की । उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है । ऐसे में इसकी सफलता के लिए प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, जिला राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक राम विलास राम, प्रधान सहायक सुशील कुमार सिन्हा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार, , विजय कुमार, मनीष कुमार, अंशु देव, मो. सोहराब, प्रशान्त कुमार झा , संतोष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन