
धनबाद : धनबाद के असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से जिला परिवहन कार्यालय परिसर में गुरुवार को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कैंसर जांच, बीपी, शुगर एवं नेत्र का जांच किया गया। शिविर में कुल 82 जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान 5 उच्च रक्तचाप (बीपी) तथा 6 मधुमेह , 9 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। जिन्हें उपचार हेतु आवश्यक परामर्श दिया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, मोटर वाहन निरीक्षक , डॉ जाफर, अभय कुमार, राजीव वर्मा, असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा सहित दीपक कुमार, तन्मय, विवेक सागर उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को कैंसर के लक्षण, समय पर जांच एवं शीघ्र पहचान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया