
बाघमारा : महुदा के कंचनपुर स्थित न्यू टोटल साल्यूशन में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित न्यू टोटल सॉल्यूशन के संस्थापक दुर्गा प्रसाद रवानी ने कहा कि आज की बालिका अपनी मेहनत का परिचय देने में कम नहीं है। बालिकाएं दुनिया के हर कोने में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि सही समय और सही मार्गदर्शन के साथ अगर बच्चे एवं बच्चियां मेहनत करें तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। मौके पर श्रृंखला कुमारी, भूमि कुमारी, भूमि रवानी, प्राची कुमारी, , नीतू कुमारी, आदि थे ।