उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

0
fastlive news

धनबाद : 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर आज परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया । परेड में शामिल विभिन्न प्लाटून ने आकर्षक एवं भव्य परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया।  इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पुलिस जवानों की ओर से परेड की तैयारियां बेहतर तरीके से की गई है। परेड के दौरान किसी प्रकार की त्रुटियां न रहे, इसके लिए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, मंच सज्जा और अतिथियों के स्वागत से संबंधित सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर किए जाने का निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में पूर्वाह्न 9:00 बजे उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद धनबाद समाहरणालय में 10:30 बजे पूर्वाह्न, मिश्रित भवन में 10:45 बजे पूर्वाह्न, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में 10:50 बजे पूर्वाह्न, रेड क्रॉस सोसाइटी में 11:00 बजे पूर्वाह्न, पुलिस लाइन धनबाद में 11:10 बजे पूर्वाह्न, गांधी सेवा सदन 11:30 बजे पूर्वाह्न में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, एसडीएम श्री लोकेश बारंगे, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन