
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित उद्यान-सह-प्रतीक्षालय निर्माण कार्य तथा सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि नया समाहरणालय भवन के चारों ओर खाली पड़े स्थान में अनावश्यक जंगल-झाड़ उग आते थे एवं गंदगी फैली रहती थी। अनावश्यक जंगल-झाड़ को रोकने एवं साफ-सफाई हेतु खाली पड़े स्थानों पर उद्यान-सह-प्रतीक्षालय विकसित कर उसका सौंदर्यीकरण किया जाना आवश्यक प्रतीत हुआ। जिसके उपरांत सभी विभागों के पदाधिकारी को उद्यान-सह-प्रतीक्षालय विकसित कर उसका सौंदर्यीकरण लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिसके परिणाम स्वरूप आज के दिनों में सभी विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है।