सोनारडीह टांडा में भू-धंसान से तीन की मौत, सड़क जाम व हिंसक विरोध

0
fastlive news

बाघमारा। सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडा गांव में मंगलवार शाम अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन लोग जमीन के भीतर दब गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पहले राजगंज-चास मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इसके साथ ही शव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धनबाद-बोकारो फोरलेन सड़क को सोनारडीह ओपी के पास भी जाम कर दिया। लगातार हो रहे ऐसे हादसों से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खनन प्रभावित इलाकों की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जमीन में दबे तीनों लोगों के शव बाहर निकाले। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बुधवार को लोगों का आक्रोश और तेज हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बीसीसीएल के डीटी और जीएम का घेराव कर दिया, जिन्हें बाद में सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने जीएम की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे टूट गए और दो लोग घायल हो गए। एक आजसू नेता की गाड़ी भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हुई।

फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में होने का दावा किया है। वहीं, घटनास्थल के पास फिर से गैस रिसाव शुरू होने की सूचना से लोगों में दहशत बढ़ गई है। बीसीसीएल द्वारा धंसे इलाके को भरने की कोशिश का भी ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया, जिसके चलते अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन