टुंडी के कमारडीह स्थित सी एस पी में लूट

0
fastlive news

धनबाद : टुंडी के कमारडीह स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र में हथियार के बल पर करीब 80 हजार रुपये लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। घटाना के संबंध में कहा जा रहा है कि कमारडीह स्थित एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र में दोपहर को तीन नकाबपोश अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे । सीएसपी से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर अपराधी पैदल सी एस पी के अंदर घुस गया । इन तीनों अपराधी में एक के हाथ में हथियार था। अपराधियों ने सीएसपी संचालक सुनील मुर्मू को कब्जे में कर काउंटर में रखे करीब 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही टुंडी पुलिस मौके पर पहुंची और सीएसपी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। सी एस पी संचालक सुनील मुर्मू ने बताया कि तीन अपराधी आया था। सभी के चेहरे ढंके हुए थे। पिस्तौल दिखाकर पैसे लूट कर फरार हो गया। टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने कहा कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सी सी टी वी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन