
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। निदेशक डीआरडीबी ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों की शीघ्र जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान लोदना, कतरासगढ़, बाघमारा, कोयलानगर, धनबाद, हीरापुर, तोपचांची, झरिया, सुदामडीह, दामोदरपुर, धनसार, बरवाअड्डा, चिरकुंडा, बैंक मोड़ सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन ने गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में होल्डिंग टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस, खतियान में सुधार, नल-जल योजना, कमर्शियल वाहन को प्राइवेट करने, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा, जमीन विवाद एवं धमकी, लोन एवं नियोजन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का शीघ्र निष्पादन किए जाने की बात कही।