
कतरास : वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देशानुसार प्रवीण कुमार थाना प्रभारी कतरास द्वारा कतरास बाजार स्थित भरतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, ICICI बैंक, बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंकों में उपस्थित ग्राहकों को छानबीन कर उससे पूछताछ की। चेकिंग के दौरान उपस्थित लोगों का आई कार्ड चेक कर उनके बैंक आने के कारण से संबंधित पूछताछ किया । सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैंकों का इमरजेंसी एलार्म सिस्टम को बजाकर जांच किया गया । सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने के उद्देश्य से शाखा प्रबंधक को आवश्यक निर्देश भी दिया । जांच के दौरान बैंक ऑफ इंडिया शाखा के प्रवेश द्वार पर संदिग्ध अवस्था मे खड़े दो व्यक्तियो का पहचान सुनिश्चित करने के लिए थाना लाया गया । इस दौरान ATM तथा बैंको के आसपास बेवजह खड़े व्यक्तियो का सघन तलाशी लेते हुए उन्हें सख्त रूप से बेवजह बैंको या ATM के पास खड़े न होने की चेतावनी दी।