टाटा सिजुआ कोलियरी में यूनियन चुनाव का नामांकन

0
fastlive news

कतरास : टाटा सिजुआ कोलियरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन चुनाव को लेकर रविवार को विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया। संघ द्वारा मनोनीत चुनाव पदाधिकारियों की मौजूदगी में कोलियरी के कैंटीन में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव पद के लिए विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें स्क्रूटनी, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। इस चुनावी मैदान में 41 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष के एक पद के लिए गौतम प्रसाद महतो, प्रकाश कुमार सिंह, किशन महतो, अनुप कुमार महतो तथा प्रियव्रत माजि चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सचिव के एक पद के लिए लव कुश शुक्ल, ओम प्रकाश पांडेय , शशिकांत कुमार, अनवर हुसैन, चुनावी मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए जय नारायण सिंह, मुर्शीद आलम, राजेंद्र पासी, स्वपन कुमार सिंह मैदान में हैं। सहायक सचिव के तीन पद के लिए उपेंद्र प्रसाद, प्रकाश मंडल, दुलाल कुमार प्रमाणिक, विष्णु दत्त पांडेय, मो. मुसलिम, राम आंचल सिंह, जय प्रकाश यादव, दिनेश कुमार महतो, रतिलाल महतो, अशोक कुमार सिंह, श्रीराम भुइयां, देवेंद्र कुमार महतो अपना किस्मत आजमा रहे हैं। उपाध्यक्ष के चार पद के लिए संजय कुमार महतो, एजाज अहमद, धनंजय कुमार गौंड़, रजत कुमार पासवान, मुन्ना तुरी, मनी यादव, राजू कुमार, उपेंद्र कुमार, भागीरथ गोप,
समीर आलम, देवेंद्र कुमार यादव, कन्हैया सिंह, दिग्विजय राय, मुकेश कुमार सिंह, महेश कुमार, जगरनाथ महतो चुनावी मैदान में हैं। चुनाव पदाधिकारी के रूप में प्रमोद कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह तथा शिव नंदन चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थे । सिजुआ शाखा में कुल 469 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जो 09 अगस्त को चुनाव होगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन