अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त

0
fastlive news

धनबाद : टुंडी थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ वन रोड से वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संदर्भ में प्रभारी फॉरेस्टर मनोज कुमार ने कहा कि वन रोड से गुजर रहे अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को रोका गया और कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहा । लेकिन ट्रैक्टर चालक किसी तरह की कागज दिखाने में असमर्थ रहा। तभी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर टुंडी वन कार्यालय लाया गया। प्रभारी फॉरेस्टर मनोज कुमार द्बारा वाहन को रोके जाने के दौरान चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। इस संदर्भ में मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की कागजी प्रकिया जारी था। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि आए दिनों टुंडी व पूर्वी टुंडी के विभिन्न इलाकों में पत्थर माफिया द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है । जिससे वन एवं पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news