
धनबाद : बेड़ा नियामतपुर गांव में बनने वाले पथ निर्माण कार्य के शिलान्यास के मौके पर गुरुवार को हो हंगामा हुआ। इस
हुई हो-हंगामा के दौरान शिलापट्ट को लात मारकर
गिराने का मामला आया। यह मामला थाना पहुंच भी गया।
दूधिया पंचायत के बेड़ा नियामतपुर में डीएमएफटी फंड से पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को निर्धारित था ।शिलान्यास करने के लिए विधायक चंद्रदेव महतो, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, उप प्रमुख आशा देवी सहित ग्रामीण शिलान्यास स्थल पर पहुंचे थे। जिप सदस्य के पति आशीष भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिलापट्ट पर जिप सदस्य का नाम नहीं देख भड़क उठे और जमकर हंगामा किया । उनहोने शिलान्यास का पुरजोर विरोध किया । इस दौरान शिलापट्ट को भी गिरा दिया। इस घटना को देख ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए और दोनों ओर से नोंकझोंक होने लगी। कुछ समय बाद मामला थोड़ा शांत हुआ और विधायक और सांसद प्रतिनिधि ने शिलान्यास किया। योजना के संवेदक मंजूर अंसारी ने थाना में जिप सदस्य ऊषा महतो के पति आशीष महतो के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।