साधु के भेष में पहुंचे चोर चढ़े बरोरा पुलिस के हत्थे, 12 घंटे में खुला मंगलसूत्र चोरी का राज

0
fastlive news

बाघमारा । साधु का वेश धारण कर घरों में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को बरोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गया करीब तीन ग्राम वजन का सोने का लॉकेट (मंगलसूत्र) भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हरिना कॉलोनी निवासी संजीव प्रसाद ने बरोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जुलाई की सुबह दो व्यक्ति साधु के वेश में उनके घर पहुंचे। दक्षिणा मांगने और धार्मिक बातें करने के दौरान उन्होंने परिवार को बातों में उलझाया और मौका पाकर मंगलसूत्र का सोने का लॉकेट चोरी कर फरार हो गए। मामले में बरोरा थाना कांड संख्या 40/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी के निर्देश तथा बाघमारा एसडीपीओ के मार्गदर्शन में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। थाना प्रभारी अभय कुमार और अंचल निरीक्षक कतरास मो. रुस्तम के नेतृत्व में पुलिस ने हरिना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के रोहतास जिले के रकियान बिगहा निवासी सत्येन्द्र लाठीर, सुमन कुमार और इंदल लाठीर के रूप में हुई है। पुलिस ने जब्त सामान और आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
टैग: #बरोरा_पुलिस #चोरी_कांड #साधु_के_भेष_में_चोरी #बाघमारा #धनबाद #क्राइम_न्यूज #हरिना_कॉलोनी #पुलिस_कार्रवाई

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन