वेश बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पकड़ाया

0
fastlive news

बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र में साधु के रूप में लोगों को बातों में फंसाकर चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा हुआ है।बरोरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बहुरुपिया साधुओं को गिरफ्तार कर उनलोगों के पास से चोरी के सोने का लॉकेट (मंगलसूत्र) भी बरामद किया है। पिछले दिनों हरिणा कॉलोनी (क्वार्टर नं. C-19) के रहने वाले संजीव प्रसाद के घर साधु का वेश में दो व्यक्ति पहुंचे। संजीव प्रसाद की पत्नी नीलम देवी को बातचीत के दौरान अपनी मधुर वाणी में मुग्ध कर दिया। जिससे साधु की मधुर बातो मे आकर नीलम देवी ने अपनी मंगलसूत्र साधु को दे दिया। दोनो ने एक जगह पर मंगलसूत्र के साथ छोटी सी भगवान की मूर्ति और रुद्राक्ष रखकर महिला को पीछे जाने को कहा। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर लगभग 3 ग्राम सोने का लॉकेट (मंगलसूत्र) चुराकर लेकर दोनों फरार हो गया । पीड़ित द्वारा बरोरा थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज (कांड संख्या 40/2026, धारा 303(2) बीएनएस) कर छानबीन शुरू की। शनिवार को बरोरा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। कतरास अंचल निरीक्षक मो. रुस्तम और बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिणा इलाके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और जिनके निशानदेही पर सोने का मंगलसूत्र और लॉकेट बरामद कर गया। कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बिहार के रोहतास जिले के आमझौर थाना क्षेत्र ग्राम रकियान बिगहा, पो. सरैया के निवासी हैं। इनमेंvसत्येन्द्र लाठीर (44 वर्ष), सुमन कुमार (23 वर्ष), इंदल लाठीर (46 वर्ष) शामिल हैं। छापेमारी अभियान में अंचल निरीक्षक मो. रुस्तम, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, उप-निरीक्षक मनोज कुमार चातोमबा , सहायक उप-निरीक्षक लालचन्द राम और हवलदार शिवचन्द्र यादव की मुख्य भूमिका रही। है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन