ऑल एनजीओ एसोसिएशन की धनबाद जिला इकाई गठित, सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाने पर जोर

0
fastlive news

धनबाद। सामाजिक संगठनों के समन्वय और सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरायढेला में आयोजित एक कार्यक्रम में ऑल एनजीओ एसोसिएशन की धनबाद जिला इकाई का गठन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यजीत सोनू ने मगधेश कुमार को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं पिंकी पासवान, इरफान अंसारी एवं नीतू तिवारी को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को महासचिव, फिरदौस अफसाना खान को संयुक्त सचिव, बिंदेश्वरी बावरी को सचिव, शिव शंकर यादव एवं मधु सिन्हा को उप सचिव तथा लक्ष्मी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सिंहा, प्रदेश सचिव भारती दूबे सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े 38 एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने संगठन को जिले में मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यजीत सोनू ने कहा कि राज्य की पंजीकृत संस्थाओं को एक मजबूत राष्ट्रीय मंच से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धनबाद के बाद गिरिडीह और देवघर में भी जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितेश कुमार सिंहा ने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में एनजीओ कार्यालय स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान सावन मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सोनी ने प्रथम तथा विभा रानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर लक्ष्मी श्रीवास्तव ने संगठन के कार्यालय संचालन के लिए एक कमरा उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिस पर प्रदेश सचिव भारती दूबे ने उनका आभार जताया।

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जरूरतमंद लोगों तक सामाजिक सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन