सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा (धनबाद): सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे जब बाल गोपाल के रूप में सजे तो विद्यालय परिसर वृंदावन जैसा प्रतीत होने लगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार राय, जिला संघचालक विशु रवानी तथा प्राचार्य संतोष कुमार झा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।
प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्मयोग, संस्कार और कर्तव्य की प्रेरणा देता है। विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है। सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व की भावना विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता में शिशु वाटिका से लेकर कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों सहित सभी बच्चों को सम्मानित किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन