खेलो झारखंड: बाघमारा पोलो ग्राउंड बना युवा खिलाड़ियों का रणक्षेत्र

0
fastlive news

बाघमारा: प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के साथ मंगलवार को पोलो ग्राउंड खेल उत्सव का केंद्र बन गया। झारखंड शिक्षा परियोजना, धनबाद के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न महतो, प्रखंड प्रमुख गीता देवी एवं बीडीओ लक्ष्मण यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रिंकी कौर और गौतम कुमार दास की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में 90 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने 100 से 3000 मीटर दौड़, 4×100 व 4×400 रिले, गोला फेंक तथा चक्का फेंक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन महतो एवं ब्रजकिशोर चौबे ने किया, जबकि पवन राय, इन्द्रजीत सरकार, सतीश कौशिक, सुमन कुमारी, शहीद अंसारी, असलम अंसारी और महावीर माहथा ने खेलों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मो. नसीम अख्तर, जय होरो, सुनीता सिंह, रंजीत रवानी, विपुल कुमार, दीपक वर्णवाल, नीरज कुमार लाला, अमित कुमार, बहादुर महतो, धर्मेंद्र महतो, अरुण प्रसाद, अब्दुल सकुर, दिलीप मिस्त्री, अनिल महतो व विकास कुमार सिंह सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन