संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान

0
fastlive news

बाघमारा। झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय सभागार में सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बीडीओ लक्ष्मण यादव और सीओ गिरिजानंद किस्कू ने संयुक्त रूप से झारखंड आंदोलनकारी गड़गड़िया निवासी गोविंद प्रसाद रवानी तथा नवागढ़ निवासी हरिनंदन प्रसाद गांधी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

आंदोलनकारियों का संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा : बीडीओ

बीडीओ लक्ष्मण यादव ने कहा कि झारखंड का गठन वर्षों के संघर्ष, त्याग और आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। अलग राज्य का सपना साकार करने में जिन लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने नई पीढ़ी से आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।

वहीं, सीओ गिरिजानंद किस्कू ने कहा कि झारखंड को विकास की राह पर आगे ले जाने के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए कि कोई भी पात्र जरूरतमंद सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

दौड़ के साथ स्वच्छता का संदेश, छठ घाटों पर चला सफाई अभियान

कार्यक्रम के तहत ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ अभियान भी चलाया गया। इसके माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न छठ घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

मौके पर अंचल नाजिर ओपी दास, नरेश गुप्ता, देवानंद साव, अजय सिंह, आजाद कुमार, दूधनाथ गोप, पवन कुमार मालाकार समेत प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन