
कतरास (धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी कतरास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी का द्वितीय पुण्यतिथि कतरास कार्यालय में मनाई गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने जबकि संचालन महामंत्री महेश पासवान ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने इस महान व्यक्तित्व अजातशत्रु पुरुष की जीवनी की चर्चा की तथा उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। मौके पर मुख्य रुप से प्रिंस शर्मा अमित भगत, मुकेश झा, बमबम शर्मा, बबलू बनर्जी, धर्मेंद्र गुप्ता, मंजय पासवान, इंदर सिंह, बबलू बर्मन, हरेंद्र सिंह, वाइके पाठक, अभिषेक सिन्हा, रविंदर विजन, मनीष गुप्ता, भागीरथ महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।