अधिकार की मांग को लेकर बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ देगा धरना

0
fastlive news

बाघमारा : सोशल आडिट (सामाजिक अंकेछन) को लेकर  मुखिया को प्रताड़ित करने के खिलाफ एंव अन्य मांगों को लेकर मुखिया संघ के द्वारा आगामी 16 दिसंबर को रंधीर वर्मा चौक धनबाद में धरना देने का निर्णय लिया गया है, इस धरना को लेकर बाघमारा प्रखंड के डुमरा दक्षिण ग्राम पंचायत सचिवालय में एक बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष चक्रधारी महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, इस बैठक में मुखिया को पंचायती राज अधिनियम के तहत पूर्ण अधिकार देने, सभी मुखिया का वेतन बीस हजार करने, विधायक एंव सांसद फंड के कार्यो का सोशल आडिट करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का गृहप्रवेश विधायक, सांसद एंव मंत्री को छोड़कर दुसरे से नहीं कराने आदि मुद्दों पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श  किया गया, इस बैठक में धनबाद मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय महतो, मनोज हरि, मनोज सिंह, नम्रता सिंह, परमेशवर रवानी, सुरेश महतो, अवधेश कुमार, ब्रहमदेव यादव, बिन्देश्वर महतो, मंजू देवी, गिरीजा देवी, पूनम देवी, ललीता देवी, राधा देवी, छोटेलाल महतो, गजाधर महतो आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news