
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड पंचायत समिति सदस्य संघ के द्वारा अधिकार नहीं मिलने से नाराज होकर प्रखंड कार्यालय के सामने झारखंड के मुख्यमंत्री रधुवर दास का पुतला दहन किया गया, इस मोके पर सभी पसस सदस्य डुमरा से प्रखण्ड मुख्यालय तक पेदल नारेबाजी करते हुए प्रखण्ड मुख्यालय पहुचे।इस दौरान सदस्यों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी किया, इस दौरान सदस्यों ने सरकार के द्वारा पंचायत समिति सदस्यों को पंचायत के विकास कार्य मे भागीदारी नही मिलने को लेकर अपनी नाराजगी जताया, अधिकारों को लेकर आंदोलन किये, प्रखण्ड,जिला से लेकर विधानसभा तक गए, अपने अधिकार के लिये राज्य के मुख्यमंत्री से भी मिले, मुख्यमंत्री ने आश्वाशन दिया था, कि इस पर विचार कर पंचायत समिति को विकास कार्य मे भागीदारी दिया जाएगा, लेकिन आज तक हमलोगों को कोई अधिकार नही दिया गया, पंचायत के ये जनप्रतिनिधि अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते है, पसस सदस्यों ka कहना है की पंचायत के लोग जब कोई विकास कार्य की बात हम लोगो के पास लेकर आते है, तो हम लोग अपने आप को असहाय महसूस करते है, अगर हमलोगों को पंगु ही बना कर रखना था, तो आखिर क्यों फिर चुनाव करवाया, अब मुख्यमंत्री ग्राम विकास समिति बनाने की बात कर रहे है, जबकी हम पंचायत प्रतिनिधि को कोई विकास कार्य के लिये कोई भागीदारी नही दे रहे, मनोनीत किये हुए लोगो को अधिकार यह सरकार देना चाह रहे है वही हम निर्वाचीत सदस्यों को नही, सरकार पंचायती राज व्यवस्था को न मानकर अपनी व्यवस्था सभी पर थोपने रहे हैं, मोके पर संघ अध्यक्ष रंजीत सिंह, उप प्रमुख ममता सिंह, राजन महतो, बलिराम चौहान, पिंटू बर्णवाल, छोटेलाल मांझी, वैजनाथ प्रसाद, मो0 रियाजुद्दीन, शाहिदा खातून, गीता देवी, पूजा कुमारी, प्रीति राय, सरूबाला देवी, सुरेश सिंह, कैलाश रवानी, मीरा देवी,इंदु देवी, सुशीला देवी, अनिता देवी, सकीला बानो, रीता देवी, मालती देवी, छोटु कुमार, नीतीश कुमार, गयाराम महतो, परशुराम रवानी, बीरेन्द्र सिंह, रूमा देवी, गायत्री देवी, नुनीबाला देवी,शांति देवी, पार्वती देवी, असीम कुमार दत्ता आदि थे।