अन्ततः आकाश किनारी कांटा में ट्रक हुआ लोड

0
fastlive news

कतरास : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू आकाशकिनारी कोलियरी कांटा घर मे लोकल सेल में कोयला उठाव को लेकर सोमवार के दिन दो पक्षों में टकराव की आशंका के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस व सीआईएसएफ के जवान तैनात किये गए थे। जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य सह जमस नेता सुभाष राय के समर्थक दीपक तिवारी द्वारा 50 टन का डीओ लगाया गया है। कोयला उठाव का अलॉटमेंट आज बनाया गया है।अप्रैल 2018 में यहां डीओ उठाव को लेकर विधायक ढुलू महतो समर्थक व जिप सदस्य समर्थकों में खूनी संघर्ष हुआ था। टकराव को देखते हुए कांटा घर के आस पास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अंततः तमाम अटकलों के विपरीत जिप सदस्य समर्थक दीपक तिवारी का ट्रक पुलिस की मौजूदगी में अलॉटमेंट के आधार पर लोड किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news