अभिभावकों के साथ ऑनलाइन बैठक का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा एकादश एवं द्वादश में अध्ययनरत भैया बहनों के अभिभावकों के साथ शिक्षकों की एक ऑनलाइन बैठक बुधवार के दिन संपन्न हुई। यह बैठक गूगल मीट एप के माध्यम से संपन्न कराया गया। संचालन आचार्य नीरज पंडित, परिचय सुजीत कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जय शंकर आचार्य के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान भैया बहनों के अभिभावकों के साथ उप प्राचार्य शर्मेंद्र साहू के द्वारा भैया

बहनों के पठन-पाठन के साथ-साथ, दिनचर्या स्वास्थ आदि बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गया। बैठक में 18 सितंबर से आयोजित होने वाली आनलाईन अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया तथा अभिभावकों का विचार लिया गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव विजय शर्मा के द्वारा अभिभावकों को यह संदेश दिया गया कि अब हमें कोरोना के साथ-साथ जीना है और इसी कड़ी में भैया बहनों के अध्यापन को गति प्रदान करनी है आवश्यकता अनुसार उन्हें सभी संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है ताकि भैया बहन समय के अनुसार बदलते परिवेश में अपने आप को शिक्षा जगत में अकेला न समझे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारती सिन्हा, विभा श्रीवास्तव , चंदन कुमार , संजीत कुमार , प्रभात कुमार , त्रीकेश कुमार शर्मा , सुंदर मिश्रा प्रभात कुमार का सक्रिय योगदान रहा। इस बैठक में भैया बहनों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उचित उत्तर भी दिया गया । उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी संतोष साहू द्वारा दी गई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news