उपेक्षा से नाराज पंचायत प्रतिनिधि चुनाव में सरकार को सिखायेगें सबक

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के सभागार में पंचायत समिति प्रतिनिधियों की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार के पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति रवैये पर रोष जताते हुए आगामी चुनाव में सरकार के विरोध में काम करने का निर्णय लिया, पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक में कहा कि धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है, जबकि सरकार शिर्फ अपनी उपलब्धियां गिनाने में वयस्त है, सरकार के उपेक्षित रवैये के चलते अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं, पंचायत समिति प्रतिनिधियों ने कहा कि उनके द्वारा प्रखंड में आयोजित मासिक बैठक में सदन में उठाये गये प्रस्तावों पर कोई कारवाई नहीं हो रही है, पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार सदन में उठाये गये सोलर लाईट, टेंकर घोटाला, मनरेगा योजनाओं के लूट की जांच आदि पर कोई कारवाई नहीं किया गया, जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों में सरकार के प्रति रोष है, पंचायत प्रतिनिधि अपने अधिकार की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं, बैठक में मुख्य रूप से पंचायत समिति प्रतिनिधि बलिराम चौहान, बैजनाथ प्रसाद, नितिश कुमार, कैलाश रवानी, परशुराम रवानी, मो रियाजुद्धीन, इंदु देवी, रीता देवी, मधु देवी, गीता देवी, सारूबाला देवी, चंपा देवी, सुशीला देवी, शाहिदा खातून, राय देवी, राजन महतो, गयाराम महतो, छोटेलाल मांझी, गीता देवी इत्यादि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news