एसपी के निर्देश पर रामकनाली में कोयला डिपो में छापा

0
fastlive news

बाघमारा : धनबाद के ग्रामीण एसपी अमन कुमार के द्वारा कोयला तस्करों के खिलाफ उठाये गए कदम ने कोयला तस्करों की नींद उड़ा दी है, एसपी के निर्देशानुसार रामकनाली ओ पी की पुलिस ने शुक्रवार रात्रि में अवैध ढंग से संचालित एक कोयला डिपो में छापा मारकर करीब 50 टन कोयला जब्त किया, छापेमारी के दौरान पुलिस ने डिपो से शिवराम सिंह नामक एक वयक्ति को हिरासत में लिया है, डिपो से पुलिस ने एक स्क्रापियों वाहन समेत कांटा करने का मशीन एंव बटखरा आदि भी जब्त किया है, उक्त डिपो किसी राजा बत्रा नामक वयक्ति के द्वारा संचालित किये जाने की खबर है, रामकनाली क्षेत्र में दिन-रात साईकिल एंव मोटरसाईकिल से अवैध ढंग से कोयला ढोया जाता है, रामकनाली में इन दिनो अपराधी काफी सक्रिय है, कुछ दिन पूर्व अपराधियों ने रामकनाली कोलियरी से 170 मीटर केबुल चुरा लिया था। यहाँ अपराधी डाल दाल पुलिस पात पात वाली स्थिती है |

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news