
कतरास : कतरास के पूर्व पोस्टमास्टर वर्तमान में निरसा में पदस्थापित परमेश्वर महतो के खिलाफ डाक विभाग के इंस्पेक्टर कुमार अभिषेक ने पांच लाख गबन करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। थानेदार आरबी लाल ने इंस्पेक्टर कुमार अभिषेक के शिकायत पर अमानत पर खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। मामला वर्ष 2019 का बताया जाता है। पुलिस गबन के रुपये को रिकवरी करने में जुट गया है। समाचार के अनुसार निजी हित में पूर्व के पोस्ट मास्टर परमेश्वर महतो ने रुपये का अवैध निकासी किया था।